Monday, 30 June 2014

मैं आवाज़ कैसे भरूँगा ?




नाम से पहले धर्म-जात
                                                                एक थाली है कैसा पाप ?
कुरीतियाँ हैं अंतर्मन में
परंपराओं का करते जाप
सरहद पर मुजरिम है क्या ?
क्यों दिल से पहले सोने पर नाप ?
जो दान पता था भीख थी वो
निज-चेतना को कैसा श्राप ?

अंधी नगरी मे सच का प्रकाश कैसे भरूँगा ?
घर-गलियारों मे विरोधी हुंकार कैसे भरूँगा ?
मैं आवाज़ कैसे भरूँगा ?

ये छोटी जात कौन है ?
वो दुश्मन देश कौन है ?
बेटी जन्मी तो क्या बदला ?
क्यूँ वंश सारा मौन है ?
लिबास से छल की रीति क्यूँ ?
सब दौलत के मुरीद क्यूँ ?
कोई सो गया है भूखे पेट
पत्थर पर दूध-धारा की रीति क्यूँ ?

विनाश की गर्त मे विचारों का उद्धार कैसे करूँगा ?
भ्रमित मनों , बेसहारों का उपचार कैसे करूँगा ? 
मैं आवाज़ कैसे भरूँगा ?
मैं  आवाज़ कैसे भरूँगा ?
#MyInkMyPrints
#Poem
#apourv_pandey

Tuesday, 24 June 2014

इंतेज़ार क्यूँ नही करती...


"इंतेज़ार वो घड़ी है जिसमे काँटे नहीं..."

मुझको हो उसका जैसे वो मेरा इंतेज़ार क्यूँ नही करती
उसको देखने को मरता हूँ,ऐतबार क्यूँ नही करती
खुदा से मिला तो पूछूँगा ऐसी तक़दीर मुझे क्यूँ दी
मुझे उससे मोहब्बत हो गयी वो मुझसे प्यार क्यूँ नही करती...

इतना मरे उनके खातिर की जीना भी भूल गये
इतने बहे आँसू की मुस्कुराना भूल गये
बड़ा नाज़ था अपनी चाहत पर आँखों मे सपने बैठे थे
यूँ टूटा हर एक ख़्वाब नींद मे जाना भूल गये...



काश वो दो पल मुझको अपना प्यार उधर दे सकती
सूखी मेरी रूह दो दो पल सुकून उधर दे सकती
तड़प-तड़प कर जीता रहा उसी के इंतेज़ार मे
काश वो मुझे अपने गमों का हार दे सकती...

मुझमें है इतनी चाहत,खुद को हैरान क्यूँ नही करती
हर सवाल से वाकिफ़ हो मेरे जवाब दो-चार क्यूँ नही करती
बाहों को खोले कब्र की गोद मे आ बैठा हूँ
तुझे देखने को बेताब हूँ कफ़न मोहताज क्यूँ नही करती...

मेरा इंतेज़ार क्यूँ नही करती...

Thursday, 19 June 2014

बारिश क्या हुई आज...



आज हुई है बारिश,वैसी ही जैसे तब हुआ करती थी...




बारिश क्या हुई आज वो सावन में भीगना याद आ गया
गलियों से तेरी रह-रहकर मेरा वो गुज़रना याद आ गया
भीगी तेरी ज़ुल्फो पर जब अपनी उंगलियाँ फिराया करता था
उन दिनों वो तेरा हाथ थामे तन्हा चलना याद आ गया...

दीवारों पर लिखा करते थे साथ में अपना नाम
शाम की ठंड में तेरे हाथ की चाय पीना याद आ गया
वो तेरा मज़े लेते हुए चाय मे नमक डाल देना
और मेरा खुशी-खुशी वो जाम पीना याद आ गया...

कभी सोचा कहाँ था ज़िंदगी ये भी दिन दिखलाएगी
खुशियों पर नज़र लगाकर तुझको दूर कहीं ले जाएगी
देखते हुए जो सूरत मुझे घंटों कम पड़ जाते थे
उसकी एक झलक को आज ख्वाबों में भी तरसाएगी...

वो सुबहें जब तुझे देखने को झट से उठ जाया करते थे
तुम भी मुस्कुरकर मेरा प्यार बढ़ाया करते थे
तेरे खत पढ़ते हुए फिर ये एहसास हुआ मुझको
खुद से भी ज़्यादा तुम मुझसे प्यार किया करते थे...

भीग जो आईं पलकें मेरी तेरा दुपट्टा याद आ गया
हँसाने को फिर मुझको तेरा चेहरे बनाना याद आ गया
जब ज़िंदगी तेरे नाम थी मेरे नाम थी तेरी साँसें
तेरे खातिर मेरा जीना,मेरे नाम पे तेरा गुज़रना याद आ गया...

बारिश क्या हुई आज वो सावन में भीगना याद आ गया...
#MyInkMyPrints
#Poem
#apourv_pandey

Monday, 16 June 2014

इंसान ने खुदा को हरा दिया...



आज के दौर मे हम सभी को एक काम बहुत अच्छे से आता है...वो है "कोसना".
ऊपर वाले से लेकर वक़्त, नसीब और फिलहाल हर कोई गर्मी और बिजली को कोस रहा है...
जिस तरह से हम जीते आ रहे हैं, वो दिन भी दूर नही जब दिन का निकला सूरज रात मे डूबेगा नही...
कैसा होगा वो दौर,एक नज़र दीजिएगा...


खबर आई थी दूर  कहीं , ज़िंदा है कोई जान कहीं
सर पर था सूरज अब भी , रात मे तितली निकल पड़ी
सूखी नसें भिगोने को दुआ उसने अता की 
अरसे की चाहत अपनी पाने को वो मचल पड़ी .

थककर रास्ते मे दो पल पैरों को ज़मीन पर लाया
उगल रही थी आग ज़मीन फिर उसने पर फैलाया
ठहरना चाहा जहाँ भी उसने,पर जलने को आए
हार रही थी हिम्मत वो ढूँढे छाव नही वो पाए .

उबल रही थी हवाएँ भी,सांसो ने फिर हरा दिया
आँसू भी मुनसिफ़ ना थे,झोंको ने पर भी जला दिया
चलता रहा इंसान मगर यूँही अपनी राहों पर
जिसे देख ना पाया वो,उस मौत ने खुदा को डरा दिया .

ना बची अब उसकी धरती,इंसान ने खुदा को हरा दिया...इंसान ने खुदा को हरा दिया .


#MyInkMyPrints
#Poem
#apourv_pandey


Friday, 13 June 2014

बस ज़रा सा वक़्त है...

कहते हैं कुछ लोगों को भुलाना उतना ही
 मुश्किल होता है जितना उन्हे याद करना...


तुझको भूल जाने मे अब बस ज़रा सा वक़्त है
सांसो से टूट जाने मे अब बस ज़रा सा वक़्त है
तू कहा करती थी अक्सर तुझे बारिश मे आग भाती
 है
मुझे रोते-रोते जल जाने मे अब बस ज़रा सा वक़्त है...

सौ बार टूटकर ये दिल हर बार जुड़ जाया करता है
एक और दफे टूट जाने मे इसे अब बस ज़रा सा वक़्त है
किस मिट्टी की थी उम्मीदें मरकर अब तक जीते आई
आख़िरी दफे मर जाने मे इन्हे अब बस ज़रा सा वक़्त है...

जल उठेगा ये बदन अब तेरा पीछा ना करेंगे
बुझ जाएँगी ये आँखे भी,छिप्कर देखा ना करेंगे
कदम-कदम पर मुड़ने की अपनी आदत बदल लेना
राख बनने जा रहा, तेरा इंतेज़ार ना किया करेंगे...

बड़ी देर मे मिली मंज़िल,उम्रभर राहों मे ही रह गये
कश्ती को सागर मे घुल जाने मे अब बस ज़रा सा वक़्त है
दूर रहने का तुझको मैं वादा निभाने जा रहा
पूरा करने मे ये कहानी मुझको अब बस ज़रा सा वक़्त है...

तुझको भूल जाने मे अब बस ज़रा सा वक़्त है
सांसो से टूट जाने मे अब बस ज़रा सा वक़्त है

#MyInkMyPrints
#Poem
#apourv_pandey

Wednesday, 11 June 2014

आवाज़ नही मिलती...

Sep. 26, 2011. My first poem ever.



अपने साए से चौक जातें हैं,उनके साए की तस्वीर भी नही मिलती
रातभर गूंजते हैं सन्नाटे,मेरे नाम को कभी उनकी आवाज़ नही मिलती...



शायद कभी चाहा होगा उन्होने भी हमे,अब तो कभी नज़रें भी नही मिलती
सूख जाती हैं भीगी आँखें एक झलक को,आँखो को दो पल उनकी सूरत नही मिलती...

दिल की गहराई मे कहीं दफ़नाना भी चाहें अगर,उनकी याद ना आए ऐसी गहराइयाँ नही मिलती
उनकी तस्वीर से ही काट लेते ज़िंदगी अपनी,लेकिन मुकम्मल एक तस्वीर भी नही मिलती...

अरसा गुज़र जाता है ज़ुबान से होठों तक आने मे,काग़ज़ पर उतार दे ये एहसास ऐसी स्याही नही मिलती
दर्द का आलम ऐसा है की यही समझ लीजिए की दिल की चोटों को अब हमसे आह भी नही मिलती...

वो पहले थे जिन्होने दी थी दिल पर मेरे दस्तक, अब तो किवाड़ पर गिरी - पड़ी कोई आहट भी नही मिलती
आँखो के झरने को रोकना भी चाहें अगर, इस दरिया का रुख़ मोड़ सके जो ऐसी कोई तरकीब नही मिलती...

रातभर गूंजते हैं सन्नाटे,मेरे नाम को उनकी आवाज़ नही मिलती...
मेरे नाम को उनकी आवाज़ नही मिलती...
#MyInkMyPrints
www.apourvpandey.blogspotcom

Here I am :)

Hey friends..

I have absolutely no idea how a blog works. I am actually very skeptical about it. But I want a separate platform for my writings and an online platform seems better than carrying diary too each and every place. I know I'm going to write bad, immature and hard to read poems. I know that because I have absolutely no knowledge about the intricacies involved in writing a poetry; I just write and try to rhyme. But I'm hopeful that someday, I will come back to this post and my early poetries only to find better I have become. And for that, all you readers matter to me most. Try to read my entries, suggest everything you can, roast whatever the way you like and whatever happens, be good to yourself.

A message to my future-self: Don't delete the poetries that cringe you. It's okay you were that bad someday. Have them and be proud of yourself.

Apourv. June 11, 2014.