Friday, 9 April 2021

Perfect Date

 

Few years down the lane; I'm married, I work hard, I work good. No kids, may be a beautiful dog though. And who knows, a cat too? 

It's a good day at work and as I overhear a song being played from somewhere distant I feel this sudden urge to see you and hug you but you are at work and I know pretty much how really hard you work. I don't want to disturb you.

I finish up my work as soon as can and leave to buy you a beautiful dress. Nothing too shiny, nothing that attracts too much attention, nothing that'll make you feel too cold or feel uneasy about stares of the public. I know well enough just how much attention makes you go gaga about yourself. More than the attention, it's the appreciation of your elegance, your class that you simply adore.
I see a dress, kind of dark velvet colour, just as dark as a black plum. It shines just enough in light. It has a little slit left knee onwards and the back is open just enough to make me buy that dress without further adieu. I imagine you in that dress with a pendant we bought together for you. I run by a local florist and buy you some flowers I don't know about yet, but believe me, they're beautiful. They are not roses, nor lilies... they are whatever I could find least distant from doing justice with you holding them. They're lucky to be held by you.

On my way back to home, I call a friend of mine and ask him to get me one of the tables at a restaurant.
"The table has to be right at the centre of the restaurant but distant enough for her not to feel people gazing her, the music should be nothing too romantic, nothing too exotic; I want her to look at me and talk to me, listen to me and not to the music. I want just one waiter to wait for our table ,I don't want people coming to us and singing us a song, or an orchestra on the house trying its best to make our little precious date memorable, nothing like that", I ask my friend a favour.

Back at home, I clean up our room, hang the dress I brought for you in the closet just where I put the bouquet, prepare you a warm bath. I know in what you'd like to  change after getting fresh and I know that dress will surprise you. I get my suit straight, call up the driver for the night and get my car cleaned, put on your favourite fragrance in the car and wait for you.

Not after long you ring the doorbell and I open the door. God, I forgot how attractive you look when tired, messy and exhausted. Sometimes I wonder myself how come I find your sweaty and exhausted version so attractive. I guess it's because at that point I know I get to take care of you and you won't get annoyed. You don't hug me, or ask my how I am. I don't bother a bit about that as I'm blown away by you, yet another time.

"I'm drained out. No coffee, no sugar and no nothing can make me move tonight", you tell me. I notice you are so tired that you don't ask if there's any dinner, you don't go and freshen up, you just throw your God-knows-how-large bag and heels before diving into the bed; so tired you are not sure if you should open your eyes. I put the heels at one corner, put a glass of water on the bed table and sneak inside the blanket as I put the AC temperature a little low and lie beside you. As I put my left arm beneath your head, I put your mobile on silent mode. You turn towards me, eyes still closed and get comfortable. Finally the stress on your face has fainted and you look so relaxed, with just a tinch of smile you hold me a tell me how much you love me. I tell you how much I love you. I feel my mobile vibrating, I know it's my friend, or the manager of that hotel where I was supposed to be right now, or it just might be my driver. I don't answer it.

I see you, asleep now and I know I have had my perfect date.
.
.
.
-Apourv

Friday, 26 February 2021

Apologizing and Forgiving


I have been thinking. I think that the whole act forgiving someone or apologizing to someone has a basic flaw. Just like light is made up of photons, packets of energy, time is made up of moments or seconds (more or less). 

Now, when person A does something to person B at time T1, something for which A will have to apologize to B at time T2, neither of A nor B will remain the person they were at T1. Their passports will have the same name and same will remain their respective fingerprints but these "identities" alone don't make a person. A person can only be aptly defined at a particular time, at a particular moment as he's constantly evolving, with every passing moment. 

Now, at T2, A and B can only recall from their memory the timeline of T1. This recalling might indeed stir same emotions, but like a wind is not a storm, this stir won't be able to cause theirs veins to pop, heart beats to pound, and their eyes to water like they did earlier at T1.

In order for me to validate this act of apologizing and forgiving, the act of hurting from A to B should be simultaneously done with the act of forgiving, which we can all agree that simply sounds absurd. 

I guess in the end, as we forgive someone at T2, all we are doing is letting go of all the anger; forgiving ourselves for holding that anger back for so long. May be that's why when A hears the words "I forgive you" and feels relieved, B doesn't concern himself to explain that he's actually letting go. B is no more concerned about it. A simply accepts the forgiveness because he's concerned about that. On a different timeline, with different subjects, A just might find himself at B's place and understand what had happened back at T2.

And time over time, this whole series of hurting, apologizing and forgiving has become so frequent, now neither all the As nor all the Bs realise what exactly is going on at T2.

Saturday, 16 January 2021

आसमान

 

मैं उस दोपहर देर तक आसमान को तकता रहा।
साल की कुछ गिनी चुनी वो शामों में ढलती दोपहरें, जो बिना आंखों और गर्दन को चुनौती दिए एक झलक में ही अलसाय से सूरज और बेपरवाह से चांद का दीदार करा देती हैं, मुझे बेहद पसंद है। मैं ऐसी ऊंघ मारती शामों से थोड़ी हवाऐ उधार मांगकर अपनी जेब में रख लेता हूं। बादलों से सने आसमान में चांद को बार - बार खो देने और फिर से उसे ढूंढने में जेब से थोड़ी थोड़ी हवाऐं खर्च होती जाती हैं और मेरा मन हलका कर वापस हवा बन जाती हैं। 

ऐसी ही शामों के आसमान और बादलों को देखकर वो सारे भ्रम मिट जाते हैं जो बीती रात मोबाइल पर किसी चित्रकार की बेहद वास्तविक सी दिखने वाली पेंटिंग से बने थे।

जब तक मैं वापस अपनी जेबों को भरता हूं, मैं गौर करता हूं कि नीले बादलों और मेरे बीच एक काला आसमान बनने लगा है, वहीं पास की ईंट की भट्टी से निकलते बादलों से। पूरे आसमान की चादर पर यह एक छोटा सा धब्बा मेरी शाम को खलने लग जाता है। इससे पहले कि मेरा पूरा आसमान काला हो जाए, मैं अपनी सारी जेबों, जूतों में हवा भर लेता हूं और उन काले बादलों से ऊपर उड़ जाता हूं। मेरी शाम फिर से वही अलसायी - सी, अधजगी - सी बन जाती है और मैं फिर से अपने चांद को उसके मुरीद की तरह आंखें बंद कर तांकने लग जाता हूं।

मगर यह क्या... आंखें खुलने पर वो काला धब्बा... नहीं! वही धब्बा नहीं, नया धब्बा, उससे भी विशाल, उससे भी गहरा काला मेरे और आसमान की चादर के बीच आकर टहलने लगता है। शायद महीनों से मोटर गाड़ियों से निकला होगा... मैं भी ऐसी ही एक मोटर गाड़ी चलाता हूं।

इससे पहले की यह धब्बा भी आंखों में खटकने लगे मैं सारी जेबों में हवा भरता हूं और उस धब्बे से भी ऊपर पहुंच जाता हूं। मगर मैं कितना भी हवाओं को भर लूं और कितना ही ऊंचा उड़ जाऊं, मेरे और मेरे आसमान के बीच में एक धब्बा हमेशा बना रहता है और मैं... मैं एक नादान बच्चे जैसा अंधेरा होने तक उसी में उलझा रहता हूं। मेरी नासमझी को समझ आते आते शाम जा चुकी होती है और पूरा आसमान काला हो चुका होता है। 

- अपूर्व 

Friday, 27 November 2020

तेरा नाम


सफ़र में मिला अनजान मैं उससे बात करूँ तो क्या
ज़ुबान आवाज़ उठाती है तो तेरा नाम आता है

वो भोला वो बेचारा सुनाया काम के क़िस्से
जो मेरा काम वो पूछा तो तेरा ज़िक्र आता है

मुझसे कहा कि ज्ञानी है हाथों की लकीरों का
मैं लकीरें पढ़ाता हूँ तो तेरा नाम आता है

हसीन पहचान है मेरी जो मुझको याद करते हैं 
मेरी हर याद में सबकी तेरा ही ज़िक्र आता है

ज़ुबान आवाज़ उठाती है तो तेरा नाम आता है

शिकायतें ख़ूब है मेरी वो तेरा पता माँगती हैं
जब-जब प्यार आता है तो तेरा नाम आता है

 मन्नतें हज़ार मैं माँगू अपनी ख़ुशगवारी की
दुआओं में हाथ उठता है तो तेरा ज़िक्र आता है

मिलकर ढूँढें बहाना जो तुम को पास फिर ले आए
मैं एक भी साँस भी भर लूँ तो तेरा नाम आता है

मोहलत दो ज़रा ख़ुद को कि शायद लौट आना हो
 बहस उम्मीद की जब हो तो तेरा ज़िक्र आता है 
ज़ुबान आवाज़ उठाती है तो तेरा नाम आता है

वो राही दाद देता है मेरी ख़ुशनसीबी का
नसीब का दाद जो मैं दूँ तो तेरा नाम आता है

 नफ़ा-नुक़सान की बातें करम-तक़दीर की बातें
खुदा हिसाब करता है तो तेरा ज़िक्र आता है

ज़ुबान आवाज़ उठाती है तो तेरा नाम आता है
.
.
.

Sunday, 11 October 2020

इतवार


इतवार कहीं छलक गया
.
हफ़्तों में संजोया था
घण्टों में पिरोया था
फ़र्शें चमकायीं, धूल उड़ायीं
कैलेंडर को दीप-बत्ती दिखलायी
बिस्तर टटोला चादर सँवारे
परदों से ढाँके सारे उजाले
शनिवार नहाया पान लगाया
मदिरा संग जलपान सजाया
मिनट भर बीड़ी क्या सुलगायी
जाम मेरा भड़क गया
इतवार कहीं छलक गया
.
मुर्दों ने बोला यहाँ चैन नहीं है
नर्क नहीं कोई स्वर्ग नहीं है
जितनी कहानियाँ उतने सार
हर सवाल का हल इतवार
मैंने ताने मूँछ चढ़ा तेवर 
कि क्या रखा बाक़ी दिन में ?
झक मारें सब नाकारे सब
क्या क़ीमत इनकी महफ़िल में
ये बात सुनी तो सच मानो
मंगल मेरा भड़क गया
ना शुक्र दो पल बैठा शान्त
गुरु भी झट से तमक गया
इतवार कहीं छलक गया
.
घनघोर प्रकोप: मंगल me  दोष
शनि प्रसन्न, सोम में रोष
टीके, मंतर, पत्थर, पताके
घर आँगन छाती से चिपकाए
बदले नाम बदले मन्दिर
बदल कर चलने लगाया दिशाएँ
हर जाप किए हिसाब किए
लगा बूझने जो पाप किए
दिन भर की मार झेलकर 
थोड़ी देर जो मूँदी आँख
ज्यों ही खोली तो पाया 
हफ़्ता पूरा सरक गया
इतवार कहीं छलक गया
.

Saturday, 22 February 2020

क़मीज़


क़मीज़ अपनी भी साफ़ कर लो

धूल, मैल, छींटें, मिट्टी, हर साबुन का हिसाब कर लो
हर्फ़ यही है कि मौक़ा है, क़मीज़ अपनी भी साफ़ कर लो। 

आस्तीन छिपायी बाहें भी मोड़ीं
टूटी बटनें ज्यों-त्यों ही जोड़ी
जेबों को अब तो अब माफ़ कर दो
हर्फ़ यही है कि मौक़ा है, क़मीज़ अपनी भी साफ़ कर लो। 

ये सिकुड़न बैठी जहान भर की
धब्बों में कहानी साल भर की
रेशों पर ज़रा उपकार कर दो
हर्फ़ यही है कि मौक़ा है, क़मीज़ अपनी भी साफ़ कर लो। 

उड़ा हुआ सा रंग कब से
बेआबरू सी सुगंध कब से
पुरानी तस्वीर से कभी ख़ुद को भी दो-चार कर लो
हर्फ़ यही है कि मौक़ा है, क़मीज़ अपनी भी साफ़ कर लो। 

धूप रही बारिश भी आयी क़ीमत इसने ख़ूब चुकाई
आँगन में गलियारों में यादें इसने भी ख़ूब बनाईं
अपने किए वादों का भी किसी शाम हिसाब कर लो
हर्फ़ यही है कि मौक़ा है, क़मीज़ अपनी भी साफ़ कर लो। 

हो गयी पुरानी देखो कोई नयी कल आएगी
बीतने दो वक़्त, छींट उसपर भी चढ़ जाएगी
तो जब तक है बाहों में हर रेशे-ज़र्रे से इज़हार कर दो
हर्फ़ यही है कि मौक़ा है, क़मीज़ अपनी भी साफ़ कर लो। 


.

Friday, 19 April 2019

बच्चे


नीम की वो सूखी शाख से होते हैं
लाखों हैं बच्चे जो फुटपाथ पर सोते हैं।
अब भागते नही वो लंबी गाड़ियों के पीछे
चारों पहर रोटी की ताक में रहते हैं।
फरिश्तों को भी एहसास है इस कहर का
वो खुदगर्ज़ इमारतों की बाँह में सोते हैं।
लाखों हैं बच्चे जो फुटपाथ पर सोते हैं।

बड़ी ही एहतियात से पसरते हैं वो जमीन पर
तन जिनके चादर के मोहताज़ ना होते हैं।
बारिशों में लोग भीगते हैं अमन से
और सड़कों पर बच्चे बेहिसाब सोते हैं।
अक्सर आती हैं ख़बरें दरवाज़ों के नीचे से
सक्रीन पर चमक कर या कानों के पीछे से 
कि कौन मरा और कौन बिका 
था नाम क्या है कौन सागा
वो क्या सपने देखता था
वो क्यूँ चूड़ियाँ बेचता था 
कौन सा सिगनल उसका था 
वो कौन उमर का बच्चा था
की क्या कहते थे लोग उसे
कहाँ रखा गया था क़ैद उसे
मुआजफ़ज़ा क्या सरकार का है
कितना मुम्बई कितना बंगाल का है 
कितना मुम्बई कितना बंगाल का है ...
माँ-बाप सभी के हमारे जितने कामयाब ना होते हैं
लाखों हैं बच्चे जो फुटपाथ पर सोते हैं।
अब भागते नही वो लंबी गाड़ियों के पीछे
चारों पहर रोटी की ताक में रहते हैं।
लाखों हैं बच्चे जो फुटपाथ पर सोते हैं।
.
.
.

Saturday, 6 April 2019

समझदार

सुबह की लेट करती क्लासों में, वो कैंटीन वाले मज़ाक़ों में
Hostel के रूखे-सूखे नाश्तों में और शाम के बताशों में
जब कहना नहीं होता था कि कब और कहाँ मिलना है
बस चाय के बाद पूछते थे की आज बोलो कहाँ चलना है
Boys hostel वाली हरकतों में और girls hostel वाली गलियों में
First year की सिधायी से final year की गालियों में
कुछ इतना हुआ मशगूल कि भूल गया
भूल गया कि अभी बड़ा होना बाकी है, समझदार होना बाकी है

तब कुछ professor लोग ही जल्लाद थे लेकिन हम आज़ाद थे
हक़ीक़त में भी साथ थे सपनों में भी पास थे
रह-रहकर notes मगने की लड़ाईयों में
Senior-junior और girlfriend-boyfriend की कहानियों में
जब उनसे गिरे थे जिन्हें वो सारी कहानियाँ बता दीं
जो बचपन से रोकी थीं वो सारी ख़ामियाँ जाता दीं
जी-भर जिया वो दिन महज़ इतना भूल गया
भूल गया कि अभी बड़ा होना बाकी है, समझदार होना बाकी है

छोटे से उन कमरों दर्जनों बैठ जाते थे
और उसी वक़्त को कोस साथ में झल्लाते थे
कि देखो, देखो क्या हो गयी है ज़िंदगी
पटरी पर दौड़ने वाली ये उतर कब गयी ज़िंदगी
और बेपरवाही में घूँट बढ़ाकर फिर हँस देते थे तब 
जब मिलकर सब कह देते थे अमाँ भाड़ में जाए ज़िंदगी
बड़े कमरों और ऊँची छतों का ख़्वाब बहुत देखा मगर भूल गया
भूल गया कि अभी बड़ा होना बाकी है, समझदार होना बाकी है


इन रिश्तों की कड़ी मानों जैसे मोम से गढ़ी हो
मोम, जो इस समय की धूप में पिघल रही है धीरे-धीरे
मोम, जो दिख रही है अब संभालना नहीं चाहती
जिसे आदत लग गयी है रोशनी की ऐसी की अंधेरों में दम घुटता है
जिसे ठहाकों की आदत लग गयी ऐसी की अकेले में हर पल चुभता है
लाख पिघालीं मोम रोज़ की दिवालियों में बस इतना भूल गया
भूल गया अभी सारी मोम गलना बाकी है, हर कड़ी पिघलना बाकी है
कि अभी बड़ा होना बाकी है, समझदार होना बाकी है
.
.
.

Thursday, 7 March 2019

माँ


वो मेरी ख़ुशी में रो देती है
वो मेरे ग़मों में रो देती है
माँ जिस दिन माँ बनती है
बीती ज़िंदगी खो देती है
.
अब झाँकती नहीं वो ख़यालों की दीवार से
नए शौक़ों के पीछे वही पुरानी रफ़्तार से
अक्सर जाया करती है बाज़ार एक-आध साड़ियों की ताक में
माँ चार ले आती है शर्ट बेटे के प्यार में
.
दाने-दाने पर सुना है नाम किसी का होता है
निवालों पर पहला हक़ बस माँ का ही होता है
वो खाती है एक मगर दीदी को दो खिलाती है
माँ भोली होती है: बच्चे बड़े हो जाएँ तो डाँटने में सकुचाती है 
.
हज़ार लग गए भगवान बस एक माँ बनाने में
हज़ार चुक गए अरमान बस दो संतान बनाने में
हज़ार दफ़े आवाज़ उठाई मैंने उसपर बचकाने में
हज़ार बार थी रोयी वो भलाई थी जब हाथ उठाने में
.
वो नींद में भी जगती है
सपनों में भी ख़याल लौटा देती है
माँ जिस दिन माँ बनती है
बीती ज़िंदगी गँवा देती है
.
अब झाँकती नहीं वो ख़यालों की दीवार से
मेरे शौक़, मेरे ख़्वाब वो अपने बना लेती है
माँ जिस दिन माँ बनती है
बीती ज़िंदगी गँवा देती है
.
.
.


Monday, 4 March 2019

पापा


.
इस पात्र ने किरदारों को बाख़ूब है निभाया
लाख कर ली कोशिश मैंने मुझपर हाथ ना उठाया
वो करते गए काम कभी सुबह कभी शाम 
कितना कुछ माँगा मैंने कभी सवाल नहीं उठाया
क्या है उनके मन में ये बूझने में वक़्त लगता है
मेरे पापा में मेरा परिवार बसता है
.
कम बोलते हैं ख़ुद को कम खोलते हैं
कुछ शौक़ हैं उनके भी ज़ाहिर है नहीं बोलते हैं
फ़िल्में देखकर रोने की आदत उनकी पुरानी है
प्यार करते हैं ज़रूर ज़ाहिर करने की मशक़्क़त पुरानी है
उनमें थोड़ी सी माँ थोड़ा बड़ा भाई बसता है
मेरे पापा में मेरा परिवार बसता है
.
अभी कल की ही लगती है बात जब काँधे से उनके उतरा था
या स्कूटर पर आगे खड़े होकर हैंडल को उनकी जकड़ा था
जब चौराहे पर साइकल को चलाने साथ जाते थे
और लौटते वक़्त वो उड़ने वाले ग़ुब्बारे ले आते थे
कितना भी बढ़ जाए बीज पेड़ बनने को ही तरसता है
मेरे पापा में मेरा परिवार बसता है
.
वो लड़ते हैं मेरी ख़ातिर मैं उनके ख़ातिर लड़ता हूँ
जो उड़ने का सपना उनका था मैं अपने पर अमल करता हूँ
वो रह-रहकर कॉल घुमाते हैं बस हाल पूछ रह जाते हैं
जब जेब से गिरते हैं सिक्के में दौड़कर उन तक भगता हूँ
उनकी मासूमियत में मुझको बीता सा बचपन दिखता है
मेरे पापा में मेरा परिवार बसता है
मेरे पापा में मेरा परिवार बसता है
.
.
.